logo

खुशखबरी : वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, 92 रुपये की मिली राहत

price_hike_cylindre1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
1 अप्रैल यानि आज से  नया फाइनेंशियल ईयर 2023-24 (New Financial Year 2023-24) शुरू हो गया है। यह नया साल लोगों के लिए थोड़ी राहत लेकर आया है। पेट्रोलियम कंपनियों (Petroleum companies) ने आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (commercial gas cylinder) के दामों में कटौती की है।पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम 92 रुपए तक घटा दिए हैं। जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर 2,028 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में 2132, मुंबई में 1980 और चेन्नई में 2192.50 रुपये में कमर्शियल सिलेंडर बिक रहा है। रांची में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1160.5 रुपये हो गयी है। ज्ञात हो कि इससे पहले 1 मार्च को सिलेंडर के दाम 350.50 रुपए बढ़े थे।


घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं
बता दें कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू एलपीजी गैस ग्राहकों के लिए कीमत में कोई संसोधन नहीं किया गया है। 14.2 किलो के गैस सिलेंडर के रेट पिछले महीने की तरह ही है।


रेस्टोरेंट और ढाबा में खाना होगा सस्ता
बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने से रेस्टोरेंट और ढाबा में खाना-पीना सस्ता हो जाता है। क्योंकि 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम घटने से होटल और रेस्टोरेंट्स कारोबारियों की लागत घटेगी। जिसकी वजह से वो होटल और रेस्टोरेंट्स कारोबारी खाने-पीने की चीजों के दाम घटा सकते हैं। गौरतलब है कि कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस की कीमतों को ऐलान करती हैं।