logo

Punjab Election 2022 : मुझे हैरानी होती यदि मेरा नाम होता! पंजाब में स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं किए जाने पर बोले मनीष तिवारी

मुझे हैरानी होती यदि मेरा नाम होता! पंजाब में स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं किए जाने पर बोले मनीष तिवारी

चंडीगढ़: 

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी (Manish Tewari) और गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) का नाम शामिल नहीं है। दिलचस्प बात ये है कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में इन दोनों का नाम शामिल था।

गौरतलब है कि मनीष तिवारी और गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के उस धड़े में शामिल थे जिन्होंने पार्टी में सुधारों के लिए सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी। 

मनीष तिवारी ने बयां किया अपना दर्द
मनीष तिवारी ने पंजाब चुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाम नहीं होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका दर्द बाहर आया। उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य होता होता अगर मेरा नाम वहां होता। आश्चर्य नहीं है कि वहां मेरा नाम नहीं है। वजह सभी जानते हैं। मनीष तिवारी ने कहा कि जहां तक हिंदू-सिख का सवाल है, पंजाब में ये कभी मुद्दा नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि यदि ये मुद्दा होता तो मैं श्रीआनंदपुर साहिब (Shri Anandpur Sahib) से सांसद नहीं होता। दरअसल, कहा जा रहा है कि मनीष तिवारी को हिंदू होने की वजह से स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं रखा गया क्योंकि सिख आबादी पर उनका प्रभाव नहीं था। 

पंजाब में हिंदू औऱ सिख में कोई अंतर नहीं है
मनीष तिवारी ने कहा कि हिंदू और सिख में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सच है कि शायद उस समय सुनील जाखड़ को रोकने के लिए दिल्ली में बैठे मठाधीश ने इतनी संकीर्ण मानसिकता का इस्तेमाल किया होगा। 

अभियान को लेकर अधिकार पार्टी का
सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि एक सांसद और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में मैं व्यक्तिगत रूप से सोचता हूं कि लोकतंत्र में सीएम चुनने का अधिकार निर्वाचित विधायकों के पास होता है। अभियान का नेतृत्व कौन करेगा। अभियान का चेहरा कौन बनेगा, ये पार्टी तय करती है।