logo

कांग्रेस आदिवासियों और दलितों के नाम पर सिर्फ वोट लेना जानती है, छत्तीसगढ़ में गरजे बाबूलाल

babu5.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवम् पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर हैं। आज कुनकुरी में उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। कहा, कांग्रेस आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों के नाम पर सिर्फ वोट लेना जानती है। जहां भी उनकी सरकार, वहां की जनता इस बात को समझ चुकी है। मरांडी आज कुनकुरी में बीजेपी प्रत्याशी विष्णुदेव सोय के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के साथ नृत्य भी किया। इस मौके पर मरांडी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता विकास विरोधी है। कांग्रेस को जनता की सेवा, गांव, गरीब, किसान की सेवा से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस पार्टी आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों के नाम पर वोट लेना जानती है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी की देन 

मरांडी ने आगे कहा कि देश में लगभग 60 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने सत्ता संभाली। लेकिन अलग छत्तीसगढ़ राज्य अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में ही यहां के निवासियों को मिला। कहा कि चुनाव में हम केवल प्रत्याशी को वोट देकर अपना विधायक ही नही चुनते, बल्कि अपना भविष्य भी निर्धारित करते हैं। मतदान के समय इस बात का ख्याल रखना जरूरी है। बाबूलाल ने कहा कि जैसे हम अपने दैनिक जीवन में कपड़ा हो या अनाज, सब्जी हो या अन्य वस्तु, हम पूरी जांच परख के बाद ही खरीदारी करते हैं। इसी तरह अपना जनप्रतिनिधि हमको जांच परख कर चुनना चाहिये। मतदान के पहले हमें अपने नेता की भी जांच करनी चाहिये।

बाबूलाल ने ये किया दावा 

बाबूलाल ने दावा कि बीजेपी के सरकारों का रिकॉर्ड विकास और केवल विकास है। इसलिए बीजेपी प्रत्याशी को जीताकर छत्तीसगढ़ में बीजेपी की मजबूत सरकार बनाएं। भाजपा नेता ने कहा कि मोदी की लोक कल्याणकारी, गांव, गरीब, किसान को समर्पित योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए बीजेपी की सरकार प्रदेश में जरूरी है। कहा कि बीजेपी तुष्टिकरण में नही बल्कि सबका साथ सबका विकास में विश्वास करती है। देश की जनता इस बात की गवाह है। इसे बताने की जरूरत नहीं है। आज की जनसभा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ अरुण उरांव भी उपस्थित रहे।