logo

कांग्रेस का BJP पर तंज, राहुल की तस्वीर शेयर कर लिखा- सावरकर समझा क्या...नाम राहुल गांधी है

rahul_twitter_pic.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़ा एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। इस ट्वीट में राहुल गांधी की तुलना सावरकर से की गई है। जिसमें लिखा गया 'सावरकर समझा क्या... नाम- राहुल गांधी है'। इस ट्वीट के बाद राजनीति गर्मा गई है।


केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने किया कटाक्ष
इंडियन नेशनल कांग्रेस ( INC) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर राहुल गांधी की कार में बैठी हुई एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है सावरकर समझा क्या...नाम राहुल गांधी है। वहीं तस्वीर के पीछे फायर इमोजी भी जोड़ा गया है। इससे बीजेपी खेमे में खलबली मच गई है। और इस तस्वीर पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जोरदार कटाक्ष किया है। मंत्री ने कहा है कहां सावरकर जी और कहां राहुल गांधी। मंत्री ने राहुल गांधी पर देश की गलत छवि पेश करने का आरोप लगाते हुए उन्हें माफी मांगने को कहा है। अब इस पर कांग्रेस का क्या बयान आता है जिसका इंतजार है।


एक मिलियन से अधिक लोगों ने देखा ट्वीट
बता दें, कांग्रेस के इस ट्वीट को अब तक एक मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। इनमें से 31.9K लोगों ने ट्वीट को लाइक किया है, जबकि 6 हजार 900 से अधिक लोगों ने ट्वीट को रिट्वीट किया है। इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर कमेंट भी किए हैं।

रिजिजू ने शेयर किया सावरकर पर वीडियो

इस तस्वीर पर भाजपा खेमा भड़क गया है।  केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने ट्वीट के रिप्लाई में एक वीडियो ट्वीट और किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- मनुष्य के चरित्र की महानता वही माप सकता है, जो त्याग के सार को समझता है। इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आवाज है, जिसमें उन्होंने सावरकर का मतलब समझाया था।