logo

अहमदाबाद : मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम को लेकर विवादित बयान, कहा- क्या रावण की तरह आपके 100 मुख...

khadge.jpg

अहमदाबाद:
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun kharge) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर विवादित बयान दिया है। खड़गे ने गुजरात चुनाव को लेकर अहमदाबाद में सोमवार को जनसभा के कहा कि प्रधानमंत्री बोलते हैं कि कहीं और मत देखो। मोदी को देखकर वोट दो। कितनी बार तुम्हारी सूरत देखें? हमने कॉरपोरेशन चुनाव में तुम्हारी सूरत देखी। MLA चुनाव में, MP इलेक्शन में सूरत देखी। हर जगह पर, क्या रावण की तरह आपके 100 मुख हैं। मुझे समझ नहीं आता। अब उनके इस बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है। 


पीएम ने रावण कहना घोर अपमान
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने संबित पात्रा ने इस बात का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण कहना घोर अपमान है। सबसे पहले कांग्रेस की चीफ रह चुकीं सोनिया गांधी ने मोदी को मौत का सौदागर कह कर संबोधित किया था। आखिर इन लोगों को क्या मिलता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम को रावण कहा है। इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। ये सिर्फ मोदी जी का अपमान नहीं, बल्कि पूरे देश और गुजरात का अपमान है। ये सिर्फ खड़गे का बयान नहीं है, हल्कि सोनिया और राहुल का बयान है।

पीएम ने भारत को विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनाया
पात्रा ने कहा कि पीएम मोदी देश के नेतृत्व में देश के आर्थिक हालात में सुधार हुआ है। इसी का नतीजा है कि आज भारत विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था की लिस्ट में 11वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गया है। बीजेपी नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर उसकी औकात दिखा दी। पीएम मोदी ने ऐसा करके ना केवल पाकिस्तान बल्कि आतंकवाद को उसकी औकात दिखाई है। 

1 दिसंबर को मतदान
गुजरात विधानसभा चुनाव में दो चरणों में मतदान होगा। राज्य में पहले चरण के लिए 1 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में राज्य की 89 सीटों पर एक दिसंबर को वोट पड़ेंगे। वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा। जिसे लेकर लगातार सभी पार्टिया लगातार प्रचार में लगी है।