logo

Loksabha Election Result : NDA की हैट्रिक, पर अकेले दम पर बहुमत से दूर BJP; INDIA में भी जश्न

loksabha_election_counting.jpg

द फॉलोअप डेस्क

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। बीजेपी बहुमत का आंकड़ा तक नहीं छू पाई है। वहीं कांग्रेस ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। खबर लिखने तक यहां की 80 सीटों में से बीजेपी 35 सीटों पर आगे हैं। जबकि सपा 34 और कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बता  दें कि वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीते हैं। गांधीनगर सीट से गृहमंत्री अमित की भारी मतों से जीत हुई है। राहुल गांधी वायनाड और रामबरेली दोनों संसदीय सीट से राहुल गांधी ने जीत दर्ज की है। वहीं अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी, बिहार के आरा सिंह से आरके सिंह को हार का सामने करना पड़ा है। लोकसभा सीटों के नतीजे आने के बाद मंगलवार को राहुल,सोनिया और मल्लिकार्जुन खड़गे ने शाम 5:30 बजे पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा, 'देश मोदी-शाह को नहीं चाहता।

पीएम ने जनता का जताया आभार

लोकसभा चुनाव में तीसरी बार सरकार बनाने के बीच पीएम मोदी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे। भारत माता की जय और जय जगन्नाथ से बात शुरू की। उन्होंने कहा- इस आशीर्वाद के लिए मैं समस्त देश वासियों का ऋणी हूं। आज बड़ा मंगल है। इस पावन दिन एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है। हम सभी जनता जर्नादन के बहुत आभारी हैं।

देश ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के देश चलाने के तरीके को नकार दिया है- राहुल गांधी
दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने एक राजनीतिक दल के रूप में हिन्दुस्तान के संस्थाओं, प्रशासनिक ढांचा, इंटेलिजेंस एजेंसी, न्यायपालिका पर कब्जा किया। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कब्जा किया। धमकाया। संस्थाओं को डराया।  बीजेपी ने प्रेस की आजादी छीन ली गई। मीडिया की भूमिका अहम है। लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं सच बताऊं तो मेरे मन में था पहले से कि, जब बैंक अकाउंट सीज किया। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला। पार्टियां तोड़ी। मन में था कि हिन्दुस्तान की जनता संविधान के लिए साथ लड़ेगी। भरोसा था। हिन्दुस्तान की जनता, और इंडिया गठबंधन के घटक दल और पार्टी नेताओं का धन्यवाद करता हूं कि आपने हिन्दुस्तान और संविधान को बचाने का बड़ा कदम लिया। कांग्रेस पार्टी ने इस चुनाव में दो तीन चीजें की। सबसे पहले हमने इंडिया गठबंधन के सहयोगियों का सम्मान किया। उनकी जो इच्छा थी उनको साथ लिया। जहां भी गठबंधन लड़ा साथ लड़ा। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्टता से हिन्दुस्तान को नया विजन दिया। हमारा प्रदर्शन संविधान, आरक्षण, गरीबी, जैसे विषयों को मुद्दा बनाया। 


 

Tags - loksabha electionloksabha election 2024loksabha election 2024 newsLoksabha Election counting 2024PM Narendre Modi