logo

Nasal Vaccine : 26 जनवरी को लॉन्च होगी देश की पहली कोरोना नेजल वैक्सीन, इतने रुपये में मिलेगा शॉट

nasal.jpg

डेस्क:

देश में विकसीत पहली इंट्रानेजल वैक्सीन 26 जनवरी को लांच किया जाएगा। कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने शनिवार (20 जनवरी) को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक 26 जनवरी को भारत में अपनी तरह की पहली इंट्रानेजल कोविड 19 वैक्सीन लांच करेगी। बता दें कि चीन में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए 23 दिसंबर 2022 को सरकार सरकार ने इस वैक्सीन को मंजूरी दी थी। इसे स्वदेशी भारत बायोटेक ने बनाया है।  वह इस वैक्सीन को सरकार को 325 रुपये प्रति शॉट और निजी टीकाकरण केंद्रों के लिए 800 रुपये प्रति शॉट के हिसाब से बेचेगी। 


बूस्टर डोज के तौर पर लग सकेगी
दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने 23 दिसंबर 2022 को भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को मंजूरी दी थी। यह वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर लग सकेगी। नेजल वैक्सीन शुरुआत में प्राइवेट अस्पतालों में लगेगी। इस वैक्सीन को लेकर सरकार ने भारत के कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में भी शामिल किया है। इससे पहले भारत की औषधि महानियंत्रक DCGI ने भारत बायोटेक इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी थी।

कैसे इस्तेमाल होती है नेजल वैक्सीन 
यह वैक्सीन नाक के जरिए इस स्प्रे करके दी जाती है। डीसीजीआई ने कोविड वैक्सीन को 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए मंजूरी दी है। भारत बायोटेक की इस वैक्सीन का नाम BBV154 है।