logo

कपल ने शादी में ग्रामीणों को दिया एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी का रिटर्न गिफ्ट, मिली पीएम की तारीफ

couple00028new.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

नांदेड़, महाराष्ट्र के कपल ने शादी में ग्रामीणों को एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी का रिटर्न गिफ्ट दिया। इसकी जानकारी जब पीएम नरेंद्र मोदी को मिली तो उन्होंने भी इसकी तारीफ की। 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पेठकर परिवार नांदेड़ के बहादुरपुरा गांव में रहता है। इस परिवार को लगा कि अगर उन्हें अपनी खुशी बांटनी है, तो उन्हें कुछ ऐसा देना चाहिए जो किसी परिवार के लिए सहारे का काम कर सके तो उन्होंने ये सराहनीय काम कर दिया। ऐसे प्रयास होने चाहिए।" 


क्या कहा कपल ने 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने परिवार की तारीफ़ किए जाने पर, दुल्हन मंजूषा सिद्धेश्वर पेठकर कहती हैं, "हमारी हालिया शादी में, मेरे परिवार ने सभी ग्रामीणों को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी दीं। यह खबर पीएम मोदी तक भी पहुंची; यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। जो लोग अब शादी कर रहे हैं, उनसे मेरी गुज़ारिश है कि शादी में फिजूलखर्ची करने के बजाय, कोई सामाजिक काम करना समाज के लिए फायदेमंद होगा।"

Tags - Insurance Policy PM Modi Wedding Gift Rural India Social Initiative