logo

कानपुर में ‘कुकर्म’ के बाद गाय की हत्या!

Kanpur.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक गाय का शव बरामद किया गया। शव पेड़ से बंधा हुआ था। आरोप लगाया जा रहा है कि गाय को चुराने के बाद उसके साथ ‘कुकर्म’ किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी साउथ ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

दुपट्टे से बंधा था गाय का मुंह
बताया जा रहा है कि वह गाय हनुमंत विहार थाना क्षेत्र निवासी रानी की थी। रानी पशुपालन कर दुग्ध उत्पादन का कार्य करती है। सोमवार को ही वह माधवबाग से 18 हजार रुपये में एक नयी गाय लेकर आयी थी। रानी का कहना है कि सोमवार की देर रात चोर गाय को चुराकर ले गये थे। मंगलवार को कमर्शियल ग्राउंड में वह गाय मरी हुई पायी गयी। गाय का शव वहां पेड़ से बंधा हुआ था। रानी ने आरोप लगाया है कि उसकी गाय के साथ ‘कुकर्म’ कर उसकी हत्या कर दी गयी है। रानी ने बताया कि गाय का मुंह दुपट्टे से बंधा हुआ था और आगे के पैरों को भी पेड़ से रस्सी से बांधा गया था। 

आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
घटना से लोग आक्रोशित हो गये हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने लोगों को शांत कराया। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

एक महीने पहले एक अधेड़ ने की थी ऐसी ही हरकत
गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले बर्रा में एक अधेड़ व्यक्ति ने गाय के साथ कुकर्म का प्रयास किया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी थी। इसका वीडयो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने आरोपी बृजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N