द फॉलोअप डेस्क
12वीं पास हो चुके स्टूडेंट अपने आगे की पढ़ाई के लिए अगर देश के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अप्लाई करना चाहते है। लेकिन उनके हाथ से यह मौका निकल गया है तो आपको लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्रीय प्रशिक्षण एजेंसी (NTA) की तरफ से 9 अप्रैल यानी आज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रैजुएट 2023 (CUET-UG 2023) के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने का विंडो फिर से खोल दी गई है। एक बार फिर पंजीकरण पोर्टल एक्टिव हो गई है। जिसके बाद इच्छुक उम्मीदवार cuet.samarth.ac.in इस पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

11 अप्रैल तक खुली रहेगी विंडो
यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बताया कि सीईटी यूजी एप्लीकेशन पोर्टल को अगले 3 दिनों के लिए खोला गया है। यानी कि 9 अप्रैल,10 अप्रैल और 11 अप्रैल के लिए यह विंडो ओपन है। उम्मीदवार के पास 11 अप्रैल को 11:59 बजे तक अपने आवेदन जमा करने होंगे। परीक्षा का आयोजन 21 मई से 31 मई तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। इंटीग्रेटेड कोर्स में 773 सीटों पर नामांकन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर साइन इन या रजिस्टर के लिंक पर क्लिक करें।
लॉगइन करने के लिए अपनी साख दर्ज करें।
आवेदन पत्र भरें और आवश्यक सभी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें, यदि कोई हो, और फॉर्म जमा करें।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लें।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT