logo

CUJ के पूर्व छात्र रुस्तम का शेवनिंग स्कॉलरशिप के लिए हुआ चयन, जानें क्या है ये

chevening.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे), रांची के पूर्व छात्र मो रुस्तम  ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता पायी है। मो रुस्तम का यूनाइटेड किंगडम द्वारा प्रदत्त विश्व के प्रतिष्ठित शेवनिंग स्कॉलरशिप में चयन हो गया है। इस सफलता के बाद परिवार सहित विश्वविद्यालय में काफी ख़ुशी का माहौल है। बता दें कि इस स्कॉलरशिप के लिए विश्व भर में मात्र तीन प्रतिशत लोगों का चयन होता है। 
मो रुस्तम ने सीयूजे के इंटीग्रेटेड एमटेक एनर्जी इंजीनियरिंग विभाग से अपनी शिक्षा पूरी की है। और अब उनका चयन लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस के एमएससी इंटरनेशनल सोशल एंड पब्लिक पॉलिसी प्रोग्राम में हुआ है। यह संस्थान विश्व के सर्वश्रेष्ठ सोशल साइंस संस्थानों में से एक माना जाता है। वहीं इसका सोशल पॉलिसी एंड एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम क्यूएस विश्व यूनिवर्सिटी रैंकिंग- 2025 के अनुसार नंबर एक प्रोग्राम है। 
बता दें कि शेवनिंग स्कॉलरशिप हर वर्ष भविष्य के लीडर बनाने के उद्दीश्य से एक वर्ष के ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए दिया जाता है। यह प्रोग्राम ऐसे लीडर तैयार करता है, जो अकादमिक रूप से भी सुदृढ़ होते हैं और साथ ही नेतृत्व करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। 
इस खबर के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास और एनर्जी इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो संजय कुमार समदर्शी सहित सभी लोगों ने बधाई दी है। 

Tags - jhakhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar jharkhand trending news central university of jharkhand CUJ Chevening Scholarship latest news national news national khabar national update national latest news