logo

दानिश अली ने BJP के निशिकांत पर की कार्रवाई की मांग, मौखिक लिंचिंग का लगाया आरोप

DANISH.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
बीते शुक्रवार को संसद में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा के सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में दोनों ओर से लगातार बयानबाजी जारी है। मुद्दा उठने के बाद बीजेपी ने मामले में कहा था कि दानिश अली ने लोकसभा में प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। इस मामले की जांच के लिए गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा है। उधर रविवार को सपा सांसद दानिश अली ने कहा कि वह लोकसभा अध्यक्ष से निवेदन करते हैं कि दुबे के पत्र की भी जांच होनी चाहिए। दानिश ने कहा है कि यह विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है। उन्होंने सांसद निशिकांत दुबे के लिखी बातों पर कार्रवाई के लिए कहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि दुबे जो कह रहे हैं अगर वह सही है तो उसका वीडियो भी संसद के पास मौजूद होना चाहिए। दानिश ने निशिकांत दुबे पर मौखक लिंचिंग का आरोप लगाया है। 

क्या है पूरा मामला 

बताया जाता है कि जब बिधूड़ी ने उनके खिलाफ गलत शब्द कहे तो बीजेपी के सांसद  हंस रहे थे। इसका मतलब यह है कि वह पीएम के समर्थन में नहीं आये थे। दानिश ने कहा है कि हाउस में उनकी मौखिक पिटाई की गयी और अब मुझे धमकियां दी जा रही हैं। ये एक तरह से मौखिक लिंचिंग है।  दानिश ने इससे पहले बयान दिया था कि बीजेपी के कुछ नेता एक नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि संसद में रमेश बिदूड़ी को उन्होंने उकसाया था। दानिश ने कहा, इसके उलट सच्चाई ये है कि मैंने पीएम मोदी की गरिमा को बचाने का काम किया है। साथ ही कहा कि सभापति से पीएम से संबंधित आपत्तिजनक शब्दों को सदन की कार्रवाई से हटाने की मांग उन्होंने की थी। लेकिन हैरत की बात है कि इस बात का कोई जिक्र नहीं किया जा रहा है। उनको घेरने का प्रयास किया जा रहा है। अब नये हालात ये हैं कि लोकसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पूरा विपक्ष बसपा सांसद दानिश अली के समर्थन में दिखाय़ी दे रहा है। इसी बीच जब दिल्ली में राहुल गांधी ने दानिश अली से मुलाकात की तो राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर भी चर्चा का दौर भी शुरू हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस दानिश अली के जरिये बसपा को इंडिया का हिस्सा बनाने की कोशिश कर सकती है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N