logo

पति को छोड़ प्रेमी संग भागी 50 साल की महिला, फिर 20 साल के लड़के से हुआ इश्क; अब इस हाल में मिली लाश

naale1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झांसी में एक 50 साल की महिला की लाश नाली में मिली है। महिला की पहचान मीना अहिरवार के रूप में हुई है। जिनका मायका एमपी के टीकमगढ़ में है। उसके तीन बच्चे हैं। करीब 18 साल पहले वो पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। जिसके बाद वह झांसी आकर अपने प्रेमी राजकुमार के साथ रहने लगी थी। कोरोना काल में राजकुमार की मौत हो गई। जिसके बाद मीना अकेली हो गई। 


दो दिन बाद हुई शव की पहचान 
हालांकि कुछ ही समय के बाद वह 20 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी। दोनों के बीच काफी झगड़ा होता था। मीना के गलत कार्यों में संलिप्तता की बात भी कही जा रही है। इन सबके बीच 11 फरवरी को मीना की लाश प्रेमनगर थाना क्षेत्र में नाले में बोरे के अंदर से मिली तो हड़कंप मच गया। दो दिन बाद शव की पहचान हुई। उसके दहिने हाथ में राजकुमार और बाएं हाथ में स्टार व एस बना हुआ था। शिनाख्त किसी और ने नहीं बल्कि मीना के बेटे और परिजनों ने की। मृतका के बेटे ने कैमरे के सामने बस यही बताया कि यह शव उसकी मां मीना का है। उसे नहीं पता कि उसकी मां की हत्या किसने की है। 


तीन बच्चे हैं मीना के 
फिलहाल पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे प्यार और बेवफाई की बात कही जा रही है। सबसे पहले मीना की शादी ललितपुर जिले के महरौनी में रहने वाले उत्तम से की थी। जिससे उसके तीन बच्चे अभिषेक, संगीता और लखन हैं। तीनों बच्चों की शादी हो गई है। इसी दौरान मीना को महरौनी में रहने वाले राजकुमार से इश्क हो गया। 18-19 साल पहले वह अपने तीनों बच्चों और पति उत्तम को छोड़कर राजकुमार के साथ भाग गई। इसके बाद झांसी आकर दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। मगर कोरोना काल में उसके प्रेमी राजकुमार की मौत हो गई।