डेस्क:
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर गोली चली है। झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास उनपर कुछ बदमाशों ने दनादन फारयरिंग कर दी। इसी क्रम में उनके सीने में 4-5 गोलियां लगी है। आनन-फानन में उन्हेें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर ले जाया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार ब्रजराजनगर में एक ASI गोपालदास ने उन पर फायरिंग की। जिसे हिसासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है।इस घटना पर ओडिसा के सीएम नवीन पटनायक ने निंदा जताई है।

चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे मंत्री
जानकारी के अनुसार मंत्री को करीब से गोली मारी गई जब वह ब्रजराजनगर नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दो नए कार्यालय भवनों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। वह जैसे ही अपनी कार से बाहर निकले पर ASI गोपालदास ने उनपर दनादन फायरिंग शुरू कर दी। इएक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री जैसे ही वहां पहुंचे उनके स्वागत के लिए भीड़ जमा हो गई। जिसका फायदा उठा कर अपराधियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। हमने देखा एक पुलिसकर्मी पास से गोली चलाकर भाग रहा था। जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया।

2004 में पहली बार लड़ा था चुनाव
नव किशोर दास ने ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। वह पहली बार चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 में भी कांग्रेस से जीते। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है।