logo

दिल्ली : कांग्रेस को आज मिल जाएगा नया अध्यक्ष, 24 साल बाद गैर नेहरू-गांधी परिवार के बाहर का नेता संभालेगा कमान

congress_election1.jpg

दिल्ली:
कांग्रेस पार्टी को आज अपना नया अध्यक्ष मिल (new president) जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे (congress president election results) बुधवार यानी आज आने वाले हैं। इसी के साथ 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के एक पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि देश के सभी मतदान केंद्रों से मत पेटियां कांग्रेस मुख्यालय लाई गई हैं। इन्हें कांग्रेस मुख्यालय के भीतर बने स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। बता दें कि पार्टी मुख्यालय में ही मतगणना होगी।

 9 हजार 500 डेलिगेट्स ने सोमवार को किया मतदान
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 9 हजार 500 डेलिगेट्स ने सोमवार को मतदान किया। जिसमें क्रांगेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत देशभर के क्रांगेस नेता शामिल हैं। इसके लिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय समेत देश भर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग हुई थी। 

खड़गे की दावेदारी मजबूत!
बता दें कि इस साल चुनावी मैदान में मलिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर हैं। गांधी परिवार से करीबी और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के चलते खड़गे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। मतदान से पहले सोनिया गांधी ने संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहा था कि मैं इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थी। कांग्रेस के करीब 9900 डेलिगेट्स पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान करने के पात्र थे। कांग्रेस मुख्यालय समेत लगभग 68 मतदान केंद्रों पर मतदान हुई। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है।


पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

 पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए अबतक 1939,1950,1977,1997 और 2000 में चुनाव हुआ था। इस बार पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। इससे पहले सीतारमण केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रहे थे।