logo

सफलता : दिल्ली पुलिस ने ED के नाम पर पैसा वसूली करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 9 लोग गिरफ्तार

arrest4.jpg

दिल्ली:
दुनियाभर में आजकल लोगों से नए-नए तरीकों से ठगी करने का मामला सामने आ रहा हैं। ऐसा ही एक गिरोह का पर्दाफाश दिल्ली पुलिस ने किया है। दिल्ली पुलिस ने ईडी के नाम पर पैसे की उगाही करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने अबतक इस गैंग के मास्टर माइंड के साथ 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह गैंग ईडी के नाम पर फर्जी समन भेजकर बड़े- बड़े कारोबारियों से पैसे वसूलता था। पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। साथ ही पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों से ठगी की है।


मुंबई के एक कारोबारी की शिकायत पर हुई जांच
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली कांइम ब्रांच में पिछले दिनों मुंबई के एक कारोबारी ने शिकायत किया था कि कुछ लोग ED का फर्जी नोटिस भेजकर उससे करोड़ों रुपए की मांग कर रहे हैं। व्यापारी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की और इस गैंग का पर्दाफाश किया। इम ब्रांच ने मुंबई, वेस्ट बंगाल, यूपी और दिल्ली में छापेमारी कर अब नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस के मुताबिक अब भी छापेमारी जारी है। वकील सहित कुछ और लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि गिरोह के मास्टरमाइंड के पास से 12 मोबाइल फोन और एक कार मिला है। पुलिस ने बताया कि यह गैंग स्पेशल 26 फिल्म से प्रभावित है। गिरफ्तार हुए लोगों में अखिलेश मिश्रा, दर्शन हरीश, विनोद, धर्मेंद्र, नरेश, असरार, विष्णु, देवेंदर और गजेंद्र कुमार शामिल हैं।


आरोपियों ने 2-3 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी
शिकायतकर्ता के अनुसार ईडी से उन्हें दो फर्जी नोटिस मिले थे। उनके साथी को अखिलेश मिश्रा नाम के युवक ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है और जल्द ही वे मुसीबत में फंस जाएंगे। शिकायतकर्ता को फिर वही नोटिस स्पीड पोस्ट के माध्यम से मिला। इसके बाद हरदेव सिंह ने आरोपियों से संपर्क किया। आरोपियों ने नोटिस रद करने के लिए शुरू में 2-3 करोड़ रुपए की फिरौती मांग की और दिल्ली के अशोका होटल में मिलने को कहा। इसके बाद हरदेव सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।