द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस पहुंची है। दिल्ली पुलिस रविवार सुबह कांग्रेस नेता के घर पहुंची। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में एक बयान को लेकर पूछताछ के लिए पहुंची है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था की एक रेप पीड़िता उनसे मिलने गई थी। जब राहुल गांधी ने उनसे कहा कि पुलिस में शिकायत करो तो उसने मना कर दिया। कहा कि शर्मिंदा होना पड़ेगा। पुलिस इसी मामले में राहुल गांधी से पूछताछ करने पहुंची है।

पुलिस ने राहुल को भेजी सवालों की लिस्ट
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि पुलिस राहुल गांधी से रेप का शिकार हुई लड़की के बारे में जानकारी देने को कहेगी। ताकि उस लड़की को सिक्योरिटी दी जा सके। पुलिस ने पीड़िता के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सवालों की लिस्ट राहुल को भेजी है। बता दें कि इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस भेजकर सवाल पूछा था कि वो कौन सी महिलाएं हैं। जिन्होंने ऐसा कहा है। पुलिस ने राहुल से उन महिलाओं की डिटेल देने की लिए भी कहा था।

पुलिस को नहीं मिली ऐसी कोई महिला
पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर दिल्ली में उनकी टीम ने छानबीन की लेकिन इस तरह की कोई महिला नहीं मिली। हमने पहले भी जानने की कोशिश की थी लेकिन राहुल विदेश में थे इसलिए हम नहीं मिल पाएं। पुलिस चाहती है की जल्द से जल्द इसकी जानकारी लेकर हम इस पार करवाई करें जिससे विक्टिम को कोई परेशानी न हो, बस यही जानकारी लेने के लिए हम यहां आए हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT