logo

'भोजपुरी के शेक्सपीयर' भिखारी को ठाकुर को भारत रत्न की मांग, सांसद मनोज तिवारी ने मंत्री को लिखा पत्र

bhikhari1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
BJP सांसद मनोज तिवारी ने भोजपुरी के शेक्सपीयर कहे जाने लोक गायक भिखारी ठाकुर को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की है। सांसद मनोज तिवारी ने इसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है। मनोज तिवारी ने कहा है कि भिखारी ठाकुर एक कवि, नाटककार, गायक और समाज सुधारक के साथ-साथ वे जन-जन के कलाकार थे जिन्होंने भोजपुरी भाषा और लोक संस्कृति को नई और अलग पहचान दी है। 
बता दें कि इसके पूर्व भी कई लोगों ने बिहार के लोक गायक भिखारी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठाई है। और अब यह मांग ऐसे समय में की गई है जब बिहार की राजनीति गर्म है। जिससे इसके कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। 
BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि महान भिखारी ठाकुर नाटककार, गीतकार, अभिनेता, लोक नर्तक, लोक गायक, लोक रंगमंच निर्देशक और सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। वे महानतम कलाकारों में से एक थे। वहीं उन्होंने कहा कि वे अपने समय से काफी आगे थे। उन्होंने कई नाटक लिखे अपना खुद का थियेटर ग्रुप बनाया। वहीं दुनिया भर में मशहूर प्रवासन-थीम वाला 'बिदेसिया' नाटक भी शामिल है। 
बता दें कि भिखारी ठाकुर छपरा जिले के कुतुबपुर गांव निवासी थे, जिनका जन्म 18 दिसंबर 1887 को हुआ था। नाई समुदाय से ताल्लुक रखने वाले वे सिमित शिक्षा के बावजूद रामचरितमानस जैसे ग्रन्थ उन्हें मुंहजबानी याद था। और इसे उन्होंने मंच पर प्रस्तुत भी किया। वहीं आगे चलकर उन्होंने लोक नाट्य और गीतों के जरिये समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया। भोजपुरी भाषा को नई ऊंचाइयों पर लेकर गये। 
भिखारी ठाकुर को गीतकार, नाटककार, निर्देशक और एक बेहतर संगीतकार के रूप में जाना जाता था। उसके बाद उनके लिखे बिदेसिया और गबर घिचोर जैसे कई नाटक ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। उनके इस बेहतर कार्य के लिए राहुल सांकृत्यायन ने 'अनगढ़ हीरा' कहा और 'भोजपुरी के शेक्सपीयर' नाम दिया। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news bihar khabar bihar eletion bihar politics bhikhari thakur bharat ratna bhojpuri Shakespeare MP manoj tiwari home minister amit shah bjp