दिल्ली:
भारत के कई दिग्गज पहलवान भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर में आज दूसरे दिन भी उनका प्रदर्शन जारी है। पहलवानों ने राष्ट्रीय संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा है कि कोच सालों से महिला पहलवानों के साथ गलत काम करते आ रहे है। इस मामले पर खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ से 72 घंटे के अंदर जवाब मांगा है।

एक भी आरोप सही निकले तो फांसी चढ़ा देना
इस मामले को लेकर WFI चीफ और सांसद बृजभूषण ने कहा कि एक भी आरोप सही निकले तो फांसी चढ़ा देना। उन्होंने कहा, "पहलवानी में सबसे बेहतर परफॉर्मेंस की उम्र 22 से 28 के बीच होती है। प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी ओलिंपिक मेडल नहीं जीत सकते। यह वजह गुस्से में तब्दील हो रही है और इसीलिए वो प्रोटेस्ट कर रहे हैं।"
साक्षी और विनेश ने किया मौन व्रत शुरू
इस विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों में टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगट,साक्षी मलिक सहित देश के कई शीर्ष पहलवान शामिल हैं। ताजा जानकारी के अनुसार साक्षी और विनेश ने मौन व्रत शुरू कर दिया है।

महिला आयोग की अध्यक्ष खिलाड़ियों से मिलीं
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल भी जंतर-मंरत जाकर खिलाड़ियों से मिलीं। उन्होंने कहा, "मैं हैरान हूं। भारत को ऊंचाइयों पर ले जाने वाली महिलाएं न्याय मांगने के लिए जंतर-मंतर पर इकट्ठी हुई हैं। यह शर्मनाक है। हमने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय खेल मंत्रालय को नोटिस भेजा है। इस मामले में तत्काल न्याय दिया जाना चाहिए। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और जिन कोचों के नाम मामले में सामने आए हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।"

जब तक समस्या का हल नहीं, टॉप रेसलर्स कोई टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे
वहीं इस मामले पर बजरंग पूनिया ने कहा कि जब तक समस्या का हल नहीं निकल जाता तब तक टॉप रेसलर्स कोई टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। बजरंग पुनिया ने बीते दिन (18 जनवरी) ट्वीट कर लिखा था कि "फेडरेशन का काम खिलाड़ियों का साथ देना, उनकी खेल की जरूरतों का ध्यान रखना होता है। कोई समस्या हो तो उसका निदान करना होता है। लेकिन अगर फेडरेशन ही समस्या खड़ी करे तो क्या किया जाए? अब लड़ना पड़ेगा, हम पीछे नहीं हटेंगे । #BoycottWFIPresident #BotcottWrestlingPresident
फेडरेशन का काम खिलाड़ियों का साथ देना, उनकी खेल की जरूरतों का ध्यान रखना होता है। कोई समस्या हो तो उसका निदान करना होता है। लेकिन अगर फेडरेशन ही समस्या खड़ी करे तो क्या किया जाए?
— Bajrang Punia ???????? (@BajrangPunia) January 18, 2023
अब लड़ना पड़ेगा, हम पीछे नहीं हटेंगे । #BoycottWFIPresident#BotcottWrestlingPresident
फेडरेशन ने खिलाड़ियों को दिखाया नीचा
साक्षी मलिक ने ट्वीट कर लिखा था कि खिलाड़ी पूरी मेहनत कर के देश को मेडल दिलाता हैं। लेकिन फेडरेशन ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया। मनचाहे क़ायदे क़ानून लगा कर खिलाड़ियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। #BoycottWFIPresident #BoycottWrestlingPresident @PMOIndia@AmitShah @narendramodi
खिलाड़ी पूरी मेहनत कर के देश को मेडल दिलाता हैं लेकिन फेडरेशन ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया। मनचाहे क़ायदे क़ानून लगा कर खिलाड़ियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। #BoycottWFIPresident#BoycottWrestlingPresident@PMOIndia @AmitShah @narendramodi
— Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) January 18, 2023