logo

कोल इंडिया: मृतक कर्मी के आश्रित को अब 86 दिनों के अंदर मिलेगी नौकरी 

CIL.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
कोल इंडिया की कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों की मौत हो जाने पर उनके आश्रितों को 86 दिनों के अंदर नौकरी मिलेगी। इसके लिए कोल इंडिया बोर्ड की ओर से एक स्टैंडर्ड ऑपरेशन ऑफ प्रोसीजर (SOP) बनाया गया है। इसमें हर काम के लिए एक समय तय किया गया है। नियम का पालन नहीं करने पर संबंधित अफसरों या कर्मचारी पर कार्रवाई की जायेगी। इसके लिए सभी कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों के एरिया ऑफिस में एक हेल्प डेस्क भी बनाया जायेगा। हेल्प डेस्क में CCTV लगा होगा। कोल इंडिया से तैयार SOP की कॉपी सभी कंपनियों को जारी की गयी है। 

14 दिनों में होगी मेडिकल जांच  

SOP में तय किया गया है कि 14 दिनों में संबंधित परिजनों की मेडिकल जांच होगी। मेडिकल प्रक्रिया कराने की जानकारी एरिया मेडिकल ऑफिसर को दी जायेगी। एरिया मेडिकल ऑफिसर इसे संबंधित हेल्प डेस्क को भेजेंग। हेल्प डेस्क इनको स्क्रीनिंग कमेटी के पास बुलायेगा। स्क्रीनिंग कमेटी दो दिनों में अपनी  रिपोर्ट कार्मिक के अफसर को देगी। वहां से यह रिपोर्ट कंपनी मुख्यालय की स्थापना शाखा को भेजी जायेगी। स्थापना शाखा चार दिनों में संबंधित अथॉरिटी के पास इसे जमा करा देगी। वहां से 20 दिनों में लिस्ट तैयार पर वापस संबंधित एरिया के हेल्प डेस्क को भेज दी जायेगी। इस पूरी प्रक्रिया को 86 दिनों पूरी कर आश्रित को नौकरी दे देने का प्रावधान किया जायेगा। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N