logo

नई दिल्ली : द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

draupdioath.jpg

नई दिल्लीः 

 

नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने उन्हें शपथ दिलाई।  25 जुलाई को शपथ ग्रहण करने वाली 10वीं राष्ट्रपति बन गई हैं द्रौपदी मुर्मू। उनका राष्ट्रपति बनना कई मायने में अहम है। वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनीं हैं। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले द्रौपदी मूर्मु  राजघाट पहुंचीं। वहां पर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।  


ये लोग किए गए आमंत्रित
शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी शामिल रहे।