द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली की रोहिणी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। यहां DTC की एक तेज रफ्तार बस पहले कार पर चढ़ गयी फिर इसने फुटपाथ पर खड़ी दर्जनों बाइक्स को कुचल दिया। CCTV फुटेज से पता चल रहा है कि बस दूर तक कार को घसीटती हुई चली गयी। इस दौरान अनियंत्रित बस सड़क को छोड़कर फुटपाथ पर चढ़ गयी। बस के रास्ते में जो भी बाइक्स और वाहन आये, वो सबको कुचलती चली गयी। मिली खबर के मुताबिक ये घटना चार नवंबर की है। लेकिन इसका CCTV फुटेज अब सामने आया है। ये फुटेज कुछ और ही बयान कर रहे हैं। बता दें कि इस सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गये थे और एक व्यक्ति की मौत भी हो गयी थी।

बस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे से सामने आया सच
पहले इस घटना के लिए बस चालक की लापरवाही को जिम्मेदार बताया जा रहा था। फुटपाथ और घटना स्थल यानी रोहिणी के मदर डिवाइन स्कूल के पास लगे CCTV कैमरों की पड़ताल से ऐसा ही लग रहा था। लेकिन अब DTC बस के अंदर के लगे CCTV कैमरे की पड़ताल से इसका दूसरा ही कारण सामने आ रह है। बस के अंदर लगे CCTV कैमरे के फुटेज में ये साफ दिखाई दे रहा है कि हादसे के वक्त बस चालक को दिल का दौरा पड़ गया था। वो अपनी सीट से नीचे गिरने लगा और इस बीच बस अनियंत्रित होकर कार से टकरा गयी। बस इसके बाद भी नहीं रुकी। वो कार को कुछ घसीटती हुई ले गयी और पास के फुटपाथ पर खड़े बाइक्स और दूसरे वाहनों को कुचलती चली गया।

अपनी सीट से नीचे गिर गया बस चालक
इस दौरान दर्द से तड़पते चालक को एक बस यात्री ने मदद करने की कोशिश की। लेकिन बस चालक अपनी सीट से नीचे गिर कर तड़पने लगा। यही नहीं, चालक की मदद करने वाले बस यात्री ने बस को अपनी ओर से रोकने की भी कोशिश की। लेकिन बस कई वाहनों को टक्कर मार कर खुद ही रुक गयी। बहरहाल, पुलिस हादसे का शिकार हुए मृतक व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है। मृतक की आयु लगभग 30 वर्ष है।
