logo

दिल्ली : अगले आदेश तक सरकार ने स्कूलों को किया बंद, निर्माण कार्य भी होगा ठप,ये है बड़ी वजह

kejriwal_PC.jpg

दिल्ली:
दिल्ली में अब प्रदूषण की मार इस कदर बढ़ गई है कि वहां लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। यहां की AQI 472 तक पहुंच गई है। प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में कल से सभी प्राइमरी स्कूल बंद रखने का फैसला (Decision to keep primary school closed) किया गया है। इसकी घोषणा सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि उत्तर भारत को प्रदूषण से बचाने के लिए केंद्र को विशेष कदम उठाने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह समय एक दूसरे पर दोष लगाना और राजनीति करने का नहीं है। इस परीक्षा की घड़ी में सभी को साथ मिलकर काम करना होगा और इस मुसीबत से बाहर आना होगा।


GRAP की चौथी स्टेज लागू
प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस मामले पर 10 नवंबर को सुनवाई होगी। हवा खराब होने के कारण दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) की चौथी स्टेज (AQI300 से 400) लागू हो गई है। इसके तहत एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमिशन ने दिल्ली-NCR में डीजल से चलने वाले गाड़ियों पर रोक लगा दिया है। हालांकि, CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों पर कोई बैन नहीं है। साथ ही इलाके में कमर्शियल निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दिया गया है। 

निर्माण कार्य पर लगाया गया रोक
सीएम केजरीवाल ने प्रदूषण-रोधी उपायों पर कहा कि दिल्ली में प्राथमिक स्कूल शनिवार से बंद रहेंगे। ऑड-इवन योजना लागू करने पर बातचीत जारी है। हम स्कूलों में पांचवीं से ऊपर की कक्षाओं के छात्रों की खुले में खेल गतिविधियों को बंद कर रहे हैं। इसके साथ ही राजधानी में हाईवे, फ्लाईओवर, पावर ट्रांसमिशन, ओवरब्रिज और पाइपलाइन के निर्माण बंद कर रोक लगाया गया है। इसके साथ ही दिल्ली-NCR में चार पहिये वाहनों और ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सत्य है कि पंजाब में किसान पराली जलाते है लेकिन इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्रियों की संयुक्त बैठक व विशेषज्ञों की राय जरूरी है।