गिरीडीह
डुमरी विधानसभा का उपचुनाव समाप्त होने के साथ ही सभी EVM को पचंबा के कृषि उत्पादन बाजार समिति के परिसर में बने वज्र गृह में तीन स्तर के सुरक्षा घेरे में रखा गया है। बता दें कि आठ सितंबर की सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती शुरू होगी। पांच सितंबर को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच डुमरी उपचुनाव को लेकर मतदान संपन्न हुआ था। चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन की झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी, एनडीए की आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी समेत छह उम्मीदवारों के भाग्य बैलेट बॉक्स में कैद हैं। आठ सितंबर को गिनती के बाद तय हो जाएगा कि डुमरी का ताज किसके सिर की शोभा बनेगा।
14 राउंड में होनी है गिनती
गिरिडीह उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने इस मामले में बताया कि मतगणना केंद्र में 16 टेबल EVM के लिए बनाये गये हैं। इसके अतिरिक्त एक टेबल ईटीपीबीएस के लिए भी बनाया गया है। एक आरओ का टेबल होगा, जिसमें पोस्टल बैलेट की गिनती की जायेगी। बताया कि 14 राउंड में मतगणना पूरी हो जायेगी। इसके लिए 25 सहायक, 25 सुपरवाइजर और 25 माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति मतगणना केंद्र में गयी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N