logo

ईडी ने BBC इंडिया के खिलाफ दर्ज किया केस, ये है मामला 

ed_bbc.jpg

द फॉलोअप डेस्क

ईडी ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (BBC) इंडिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत फॉरेन एक्सचेंज यानि FEMA के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में दर्ज किया गया है। विदेशी फंडिग में अनियमितता के आरोपों में बीबीसी पर केस दर्ज हुआ है। ऐसा पहली बार है जब BBC के खिलाफ भारत में ऐसी कोई कार्रवाई हो रही है।


फरवरी में की थी छापेमारी
 इससे पहले इसी साल फरवरी में आयकर विभाग ने नई दिल्ली,मुंबई में बीबीसी के परिसरों में सर्वे किया था। इस दौरान उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच भी की थी। आयकर विभाग ने इस मामले पर आधिकारिक बयान देते हुए कहा था वो एफडीआई उल्लंघन के एक मामले में बीबीसी की जांच करेंगे। इसी सिलसिले में आज ईडी ने बीबीसी पर विदेशी मुद्रा उल्लंघन कानून ( FEMA Funding Irregularities) के तहत मामला दर्ज किया है।

 

डॉक्यूमेंट्री को लेकर हुआ था विवाद
गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री को लेकर बीबीसी विवादों में घिरी थी। केंद्र सरकार ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ये औपनिवेशिक मानसिकता से प्रेरित और गुमराह करने वाला है। वहीं, सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने डाक्यूमेंट्री के लिंक साझा करने वाले सभी यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्टों को ब्लॉक करने का निर्देश जारी किया था।