logo

Breaking : एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, शाम 7:30 बजे लेंगे शपथ

a417.jpg

डेस्क: 

शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने प्रेस वार्ता में इसका ऐलान किया। देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे शाम साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। देवेंद फड़णवीस ने कहा कि बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा। देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि हमें सत्ता का लालच नहीं है। हमने हिंदुत्व के मुद्दे पर एकनाथ शिंदे का समर्थन किया है। इस गठबंधन को 16 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी हासिल है।