द फॉलोअप डेस्क
चुनाव आयोग ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। इसके साथ ही आयोग ने ममता की TMC, शरद पवार की NCP, और CPI से नेशनल पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। अब केवल 6 पार्टी को है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है। इन 6 पार्टियों में बीजेपी,कांग्रेस,माकपा NPP और AAP शामिल हैं। आयोग ने यह भी बताया कि NCP को हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में उनके प्रदर्शन के आधार पर नगालैंड और और तृणमूल कांग्रेस को मेघालय में राज्य स्तर के दलों के रूप में मान्यता दी जाएगी।

AAP ने जताई खुशी
AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताते हुए ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत-बहुत बधाई। देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये जिम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।'

कौन सी परिस्थितियां में वापस लिया जाता है
अब आपको बताते हैं कि किस आधार पर किस पार्टी को राष्ट्रीय या फिर आज स्तर का दर्जा मिलता है साथ ही वह कौन सी परिस्थितियां है जिसमें से वापस लिया जा सकता है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT