logo

Twitter Deal : चीफ बनते ही Elon Musk ने CEO पराग अग्रवाल समेत कई टॉप लेवल अधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

musk.jpg

डेस्क:
लंबे समय तक चले विवाद के बाद एलन मस्क (Elon Musk) ने अखिरकार ट्वीटर खरीद लिया है। डील पूरे होने के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने CEO पराग अग्रवाल  को ट्वीटर से निकाल दिया है (CEO Parag Agarwal has been fired from Twitter )। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी छोड़ कर जाने की लिस्ट में  केवल पराग अग्रवाल ही नहीं बल्कि, और भी कई टॉप लेवल मैनेजमेंट के अधिकारियों ने भी कंपनी को अलविदा कह दिया है। इसके बाद मस्क ने ट्वीटर पर एक पोस्ट लिखा,THE BIRD IS FREED।

गुरुवार को मस्क ने ट्विटर को खरीदा
न्यूयॉक टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार मास्क ने गुरुवार को ट्विटर को खरीदने के 44 अरब अमेरिकन डॉलर के करार को वास्तव में लागू कर दिया है। खबर में इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से कहा गया है कि मस्क ने कम से कम 4 शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटाने के साथ ही ट्विटर से अधिकारियों की छुट्टी का सिलसिला शुरू कर दिया। 

बताई डील साइन करने की वजह
मस्क ने ट्वीट में कहा कि हमने इस प्लेटफॉर्म से डील इसीलिए भी की है ताकि आने वाली पीढ़ी को कॉमन डिजिटल स्पेस मिल सके। यहां कई विचारधारा के लोग किसी भी तरह की हिंसा के बिना स्वस्थ चर्चा कर सकें। मस्क की आशंका है कि आगे चलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स लेफ्ट और राइट विंग के सपोर्टर्स बीच बंट जाएगा। इससे नफरत फैलेगी। 
मस्क ने बदला अपना ट्वीटर बायो
मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल का बायो भी बदल दिया है। उन्होंने बायो में 'Chief twit' लिख दिया। ट्विटर हेडक्वार्टर में मस्क सिंक लेकर दाखिल हुए। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि। 'Entering Twitter HQ – let that sink in!


कौन है पराग अग्रवाल
पराग अग्रवाल ने आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई की है।  पराग ने yahoo,Microsoft,AT&T जैसी कपंनियों में काम करने के बाद ट्वीटर ज्वाइन किया था। पराग अग्रवाल करीब 10 साल के ट्वीटर से जुड़े थे। उन्होंने कुछ ही समय पहले Twitter के CEO के रूप में अपनी पोजीशन हासिल की थी। उन्होंने को-फाउंडर जैक डोरसे के कंपनी को छोड़ के जाने के बाद CEO के पोजीशन पर ज्वाइन किया था। लेकिन, इस पोजीशन का Parag ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सके और Elon Musk के Twitter अधिग्रहण के बाद उन्हें इस पद को अलविदा कहना पड़ा।