द फॉलोअप डेस्क
पुलवामा में आज सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई है। झड़प के बाद क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को इलाकों में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली। जिसके बाद सेना,सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मित्रीगाम गांव में घेरबंदी कर और तलाशी अभियान शुरू किया। संयुक्त सीमा पुलिस और सीआरपीएफ की टीम जैसे ही संदिग्ध स्थान पर पहुंची छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसी बीच दोनों तरफ से ताबातोड़ गोलियां चली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ अभी जारी है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
J&K | An encounter broke out at the Mitrigam area of Pulwama. Police and security forces are on the job. Further details awaited: Kashmir Police
— ANI (@ANI) March 17, 2023

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT