logo

Jammu Kashmir : सिधरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, 3 आतंकी ढ़ेर

army2.jpg

सिधरा:
जम्मू कश्मीर (J&K) से आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षाबल की टीम लगातार कार्रवाई करते रहती है। इसी क्रम में बुधवार सुबह सिधरा इलाके में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए 3 आतंकियों को ढ़ेर कर दिया। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकवादी मौजूद  हैं। जिसके बाद से ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कुछ और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है।


भारी संख्या में गोला-बारूद बरामद
जम्मू-कश्मीर पुलिस के DGP दिलबाग सिंह ने बताया कि आतंकवादी ट्रक से कश्मीर की ओर जा रहे थे। हो सकता है 26 जनवरी या उसके आस-पास ये बड़ी साजिश को अंजाम देने जा रहे हों। उन्होंने बताया कि जिस ट्रक को पकड़ा गया है, उसमें भारी संख्या में गोला-बारूद बरामद हुआ है।

ट्रक के अंदर छिपे थे आतंकी
एडीजीपी मुकेश शिंह ने बताया, "हमने एक ट्रक की असामान्य गति देखी और उसका पीछा किया। ट्रक को जम्मू के सिधरा में रोका गया।  जहां से चालक भागने में सफल रहा। ट्रक की तलाशी ली गई तो अंदर छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। फिर जवानों ने जवाबी फायरिंग की।"

एक सप्ताह पहले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी से हुई थी मुठभेद
बता दें कि एक सप्ताह पहले जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LET) के तीन आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आतंकवादियो के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ मुंझ मार्ग इलाके में हुई।