डेस्क:
कोरोना एक बार फिर दुनियाभर में पैर फैला रहा है। चीन में कोरोना से लोग हाहाकार कर रहे है। भारत में भी सरकार इसे लेकर हाई अलर्ट पर है। इसी बीच एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। अमेरिका का नया वैरिएंट XBB.1.5 (New variant XBB.1.5) की भारत में एंट्री हो चुकी है। यह वैरिएंट दूसरे की तुलना में बेहद खतरनाक है। इस वैरिएंट का संक्रमण 120 गुणा ज्यादा तेजी से फैलता (spreads 120 times faster) है। इस पहला केस गुजरात में मिला है।

कोरोना का एक सुपर वैरिएंट
चीनी मूल के अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट एरिक फेगल डिंग ने कहा है कि यह पिछले BQ.1 वैरिएंट से 120 गुना ज्यादा तेजी से संक्रमण फैलाता है। डिंग ने कहा है कि XBB.1.5 कोरोना का एक सुपर वैरिएंट है। इसके चलते लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की दर लगातार बढ़ रही है। डिंग ने कहा है कि एक साइंटिस्ट ने न्यूयॉर्क में फैल रहे इस वैरिएंट के मॉडल की स्टडी की है। यह पहले के तमाम वैरिएंट्स के मुकाबले तेजी से इंसान के इम्यून सिस्टम को चकमा देने माहिर है।