द फॉलोअप डेस्क:
कोलकाता में एक सरकारी बिल्डिंग में आग लगने से उसमें रखी 4 हजार ईवीएम मशीनें जल गईं। दावा है कि इन मशीनों का इस्तेमाल हालिया चुनाव में कम से कम 10 विधानसभा सीटों पर किया गया था। घटना पर टीएमसी और आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग को घेरा है। वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री कौशिक चौधरी ने कहा कि यह आगलगी की सामान्य घटना नहीं है, प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इस सरकारी बिल्डिंग में दक्षिण 24 परगना जिला परिषद समेत कई सरकारी दफ्तर हैं। बताया जाता है कि आग इतनी बेकाबू थी कि इसे पूरी तरह बुझाने में 24 घंटे लगे।
Around 4000 EVMs used in recent West Bengal elections destroyed due to massive fire stored in Govt building in Alipore, Kolkata, West Bengal
— Veena Jain (@Vtxt21) June 12, 2026
Obviously BJP and Election Commission will call it just a accident and close the case
Are we really living in Constitutional Democracy?… pic.twitter.com/GGMnnI5Kuy
टीएमसी, कांग्रेस और आप ने उठाए सवाल
टीएमसी ने जलती हुई बिल्डिंग की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि 4 हजार कंट्रोल यूनिट, 4 हजार बैलेट यूनिट और 4 हजार वीवीपैट मशीनें जल गईं। इनका इस्तेमाल कस्बा, जादवपुर, बेहाला ईस्ट, बेहाला वेस्ट, मेटियाबुरुज, सतगछिया और डायमंड हार्बर सब डिविजन की कई विधानसभा सीटों पर किया गया था। कांगेस ने सरकार और चुनाव आयोग से सवाल किया है कि आग कैसे लगी और बिल्डिंग की 9वीं-10वीं मंजिल तक कैसे पहुंची आम आदमी पार्टी ने सवाल किया है कि एक सरकारी बिल्डिंग में इतनी भीषण आग कैसे लगी। हजारों ईवीएम मशीनें इसकी चपेट में कैसे आई। वहीं पश्चिम बंगाल में दमकल एवं आपदा प्रबंधन राज्यमंत्री कौशिक चौधरी ने कहा कि इमारत में आग पहले, दूसरी और तीसरी मंजिल पर दिखी थी और बाद में 10वीं मंजिल तक पहुंच गई।
"MYSTERIOUSLY" DESTROYED IN FIRE!
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) June 12, 2026
4,000 Control Units.
4,000 Ballot Units.
4,000 VVPATs.
Linked to Kasba, Jadavpur, Behala East, Behala West, Metiaburuz, Satgachia and multiple assembly constituencies under Diamond Harbour sub-division.@ECISVEEP cannot keep hiding behind… pic.twitter.com/uvHvpPIz4q
मंत्री कौशिक चौधरी ने जताई साजिश की आशंका
मंत्री कौशिक चौधरी ने सवाल उठाया है कि आग चौथी, 5वीं और छठी मंजिल को नुकसान पहुंचाए बिना ऊपर तक कैसी पहुंच गई। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि उक्त घटना में साजिश की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है।

दक्षिण 24 परगना प्रशासन ने शिकायत दर्ज कराई
इस बीच दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने अलीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस, आग लगने के कारणों की जांच करेगी। जांच का पहला बिंदु यही होगा कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य वजह से। फॉरेंसिक टीम में छानबीन में जुटी है।