logo

Farmers Movement : केंद्र के साथ अब पंजाब सरकार के खिलाफ गोलबंद हुए किसान, हरियाणा बॉर्डर पर जमा हो रहे  

FARMER194.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

2 महीने से अधिक समय से जारी किसान आंदोलन का तेवर आज बदल गया। आंदोलनकारी किसान अब केंद्र सरकार के साथ पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ भी गोलबंद हो रहे हैं। मिली खबर के मुताबिक किसानों के अखिल भारतीय आंदोलन में शामिल किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्यों ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं, किसानों का सामूहिक जमावड़ा दिल्ली से लगी हरियाणा सीमा पर पहले से लगा हुआ है। बता दें कि किसान आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा और राष्ट्रीय मजदूर मोर्चा जैसे बड़े संगठन शामिल हैं। इन संगठनों में छोटे-बड़े मिलाकर लगभग 500 संगठन शामिल हैं। 

पंजाब सरकार से इस बात पर है नाराजगी 

आंदोलन में शामिल किसान नेताओं ने कहा है कि पिछले दिनों पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बाजार समितियों को भंग कर दिया है और समितियों के सभी कामों को कॉरपोरेट के अधीन कर दिया है। इस बदलाव से सबसे अधिक प्रभावित पंजाब और हरियाणा के किसान हो रहे हैं। ये एक तरह से किसानों को मिल रही सुविधाओं और उनकी आमदनी पर हमला है। माना जा रहा है कि पंजाब सरकार के खिलाफ आंदोलन में कुछ और संगठन एक-दो दिन में शामिल हो सकते हैं। अमृतसर में किसानों ने पंजाब सरकार का पुतला दहन किया है। 

क्या कहना है किसानों का

आंदोलन में शामिल किसानों का कहना है कि भगवंत मान सरकार ने कुल 26 बाजार समितियों को भंग करने का फैसला किया है। इससे किसान संगठनों में आक्रोश है। कहा कि इससे किसानों के साथ किसान मजदूरों को भी नुकसान होने वाला है। किसानों ने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों की पीठ पर छुरा भोंका है। कहा कि बाजार समितियों का काम कॉरपोरेट को देने से कालांतर में हमारी उपज भी प्रभावित होगी। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Farmer Movementbhagwant manpunjabmarket committees