logo

Farmers Movement : 6 को दिल्ली कूच और 10 मार्च को देशभर में रेल का चक्का जाम करेंगे किसान आंदोलनकारी 

farmer8.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

किसान आंदोलन की नई अपडेट के मुताबिक आंदोलनकारी किसान 6 मार्च को दिल्ली कूच करेंगे और 10 मार्च को देशभर में रेल का चक्का जाम किया जायेगा। इन दोनों चरणों के आंदोलन में किसान संयुक्त मोर्चा और राष्ट्रीय किसान मजदूर मोर्चा में शामिल संगठन शामिल होंगे। बता दें कि अकेले किसान संयुक्त मोर्चा में ही छोटे-बड़े लगभग 500 संगठन शामिल हैं। इस लिहाज से दिल्ली कूच और रेल रोको अभियान को काफी अहम माना जा रहा है। 

एकता बनाये रखने की अपील 

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने आंदोलन के दौरान मारे शुभकरण सिंह के अंतिम अरदास मौके पर नये कार्यक्रम की घोषणा की। इस दौरान आयोजित सभा में किसान संगठनों से एका बनाये रखने की अपील की गयी। किसान नेताओं ने मंच से फिर दोहराया कि वे एमएसपी कम किसी भी शर्त पर आंदोनल को समाप्त नहीं करने वाले हैं। मौके पर मृतक शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि देने वाले लोगों का तांता लगा रहा। अंतिम अरदास में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने शिरकत की। 


आंदोनल के दौरान हो चुकी हैं 4 मौतें
बता दें कि कल 2 मार्च को किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों पर आंसू गैस छोड़ने के लिए इजरायल से ड्रोन मंगवाए। साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलन की दौरान हुई 4 लोगों की मौत के लिए हरियाणा और पंजाब की पुलिस जिम्मेदार है। वहीं, किसानों ने दिल्ली कूच करने का कार्यक्रम 3 मार्च तक टाल दिया था। लेकिन किसान खनौरी और शंभू बॉर्डर पर से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। मिली खबर के मुतिक दिल्ली से लगी सीमा पर केरल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से किसान पहुंचने लगे हैं। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn