logo

Farmers Movement : खनौरी बोर्डर पर पुलिस के साथ हिंसक झड़प में चौथी मौत, आंदोलनकारियों ने क्या कहा

farmer_181.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

किसान आंदोलन (Farmer Movement) के दौरान हरियाणा के खनौरी बोर्डर पर पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हिंसक झड़प में आज एक युवक की मौत हो गयी। आंदोलन के दौरान ये चौथी मौत है। हालांकि हरियाणा पुलिस ने कहा है कि युवक की मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई है। मृत युवक का नाम शुभ करण सिंह बताया जाता है और उसकी आयु 21 साल है। युवक की मौत पास के राजेंद्र अस्पताल में हुई है। चिकित्सकों ने जानकारी दी है कि तीन घायल युवकों को अस्पताल में एडमिट किया था। इसमें से एक युवक की मौत हो गयी है। तीनों पुलिस के साथ हुई झड़प के दौरान घायल हो गये थे। युवक की मौत के बाद किसानों ने आज और कल के लिए दिल्ली कूच कार्यक्रम को स्थगति करने का निर्णय लिया है। हालांकि इस निर्णय में सभी किसानों संगठन के नेता शामिल नहीं हैं। 


क्या कहा किसान नेता पंढेर ने 

इधर अखिल भारतीय किसान सभा के नेता सरवन पंढेर ने कहा है कि आंदोलनकारियों पर सरकार पहले आंसू  गैस के गोले बरसा रही थी, अब असली गोलियां छोड़ी जा रही हैं। सरवन ने कहा कि हम आज हुई मौत की जांच करेंगे। बता दें कि आंदोलनकारी किसानों के साथ केंद्र सरकार की चौथे दौर की वार्ता भी असफल हो चुकी है। इसके बाद किसान आज से दिल्ली कूच करने लगे थे। लेकिन खनौरी बोर्डर पर हुई युवक की मौत के कारण दो दिन के लिए इसे स्थगित कर दिया गया है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने युवक की मौत पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि आंदोलनकारी किसान की मौत के लिए पुलिस औऱ केंद्र सरकार जिम्मेदार है। 

खनौरी बोर्डर पर हुई दो मौतें 

बता दें कि आज की मौत के पहले खनौरी बोर्डर पर ही एक और मौत 19 फरवरी को हो गयी थी। मृतक किसान का नाम ज्ञान सिंह था और वे 65 साल के थे। इसके बावजूद MSP और अन्य मांगों के लिए शंभू बोर्डर पर प्रदर्शन कर रहे थे। आंदोलन के दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा। उनको अस्पताल में एडमिट किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। वहीं, तीसरे मृतक मंजीत सिंह भारतीय किसान यूनियन से जुड़े हुए थे और सूबे के कांगथला गांव के निवासी थे। उनकी मौत से आज तक परिवार में मातम है। 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn