logo

किसान आंदोलन : हरियाणा में तीसरी मौत, गुस्साये आंदोलनकारियों ने कहा- नहीं हटेंगे बार्डर से 

DEATH19.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

किसान आंदोलन (Farmer Movement) के आज सातवें दिन एक और आंदोलनकारी किसान की मौत की खबर है। आंदोलन के दौरान ये तीसरी मौत है। पंजाब और हरियाणा के खनौरी बोर्डर पर किसान की मौत हुई है। इससे आंदोलनकारियों में उबाल है और उन्होंने कहा है कि वे दिल्ली कूच करेंगे। बोर्डर से उनकी फिलहाल वापसी नहीं होगी। बता दें कि आंदोलनकारी मंजीत सिंह की मौत की ये खबर ऐसे समय में आयी जब केंद्र सरकार ने किसानों के समक्ष 4 फसलों पर MSP देने का प्रस्ताव रखा है। मंजीत सिंह की मौत के बाद किसानों ने कहा है कि वे 21 फरवरी को हर हाल में दिल्ली कूच करेंगे। इस बीच केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर किसानों का रुख भी तय हो जायेगा। 


इससे शंभू बार्डर पर हुई थी मौत 

बता दें कि इससे पहले शंभू सीमा पर एक आंदोलनकारी किसान की मौत पिछले शुक्रवार को हो गयी थी। मृतक किसान का नाम ज्ञान सिंह था और वे 65 साल के थे। इसके बावजूद MSP और अन्य मांगों के लिए शंभू बोर्डर पर प्रदर्शन कर रहे थे। आंदोलन के दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा। उनको अस्पताल में एडमिट किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। वहीं, तीसरे मृतक मंजीत सिंह भारतीय किसान यूनियन से जुड़े हुए थे और सूबे के कांगथला गांव के निवासी थे। उनकी मौत से परिवार में मातम है। 


4 फसलों पर एमएसपी का प्रस्ताव 
केंद्र सरकार ने आंदोलनकारी किसानों को 4 फसलों पर एमएसपी (MSP) देने का प्रस्ताव दिया है। लेकिन फिलहाल किसान सभी फसलों पर एमएसपी की मांग पर अड़े हुए हैं। इस बीच किसान नेता सरवन पंढेर ने कहा है कि उनको सोचने के लिए कम से दम 2 दिन का समय चाहिये। पंढेर ने कहा कि वे आंदोलन में शामिल अन्य संगठन व नेताओं से सरकार के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। इसके बाद किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकता है। बता दें कि किसानों और केंद्र सरकार के बीच ये चौथे दौर की वार्ता थी। इसमें केंद्र की ओऱ से कैबनेट मंत्री पीयूष गोयल शामिल हुए। मिली खबरों के मुताबिक किसान सरकार को प्रस्ताव पर कल यानी 20 फरवरी को अपना फैसला सुना सकते हैं। बहरहा, खबर लिखने तक पंजाब और हरियाणा में आंदोलन जारी है। किसान जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं और दिल्ली कूच करने की तैयारी में हैं।