logo

किसान आंदोलन : हरियाणा में तीसरे पुलिसकर्मी की मौत, बीमार हालत में थे ड्यूटी पर

farmer7.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

जारी किसान आंदोलन के बीच हरियाणा में एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गयी है। मृतक पुलिसकर्मी का नाम विजय कुमार है। मिली खबर के मुताबिक उनको बीमार होने के बावजूद हरियाणा का टोहाना सीमा पर किसानों के दिल्ली कूच कार्यक्रम को रोकने के लिए तैनात कर दिया गया था। ड्यूटी के दौरान ही उनकी तबियत बिगडऩे लगी। गंभीर हालत में उनको अस्पताल में एडमिट किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत बुधवार को हो गयी। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने विजय कुमार की मौत पर दुख जताया है और कहा है कि हरियाणा पुलिस का हर सदस्य दुखी परिवार के साथ खड़ा है। 

इससे पहले 16 फरवरी को हुई मौत 
बता दें कि इससे पहले 16 फरवरी को जीआरपी के सब इंस्पेक्टर हीरालाल की मौत भी ड्यूटी के दौरान हो गयी थी। उनकी तैनाती अंबाला के शंभू बोर्डर की गयी थी। ड्यटी के दौरान ही उनकी तबियत बिगड़ी। इसके बाद उनको अस्पताल में एडमिट किया गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। वहीं, शंभू बोर्डर पर ही पुलिसकर्मी कौशल कुमार की मौत हो गयी थी। तैनाती के दौरान वे अचानक से बीमार पड़ गये। फिर उनको बचाया नहीं जा सका। 


4 आंदोलनकारियों की भी हो चुकी है मौत 

बता दें कि 4 किसानों की मौत भी आंदोलन के दौरान हो चुकी है। इसमें से एक मौत आज ही हुई है। आज हरियाणा के खनौरी बोर्डर पर पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हुई है। आंदोलन के दौरान ये चौथी मौत है। हालांकि हरियाणा पुलिस ने कहा है कि युवक की मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई है। मृत युवक का नाम शुभ करण सिंह बताया जाता है और उसकी आयु 21 साल है। युवक की मौत पास के राजेंद्र अस्पताल में हुई है। चिकित्सकों ने जानकारी दी है कि तीन घायल युवकों को अस्पताल में एडमिट किया था। इसमें से एक युवक की मौत हो गयी है। तीनों पुलिस के साथ हुई झड़प के दौरान घायल हो गये थे। युवक की मौत के बाद किसानों ने आज और कल के लिए दिल्ली कूच कार्यक्रम को स्थगति करने का निर्णय लिया है। हालांकि इस निर्णय में सभी किसानों संगठन के नेता शामिल नहीं हैं। 


 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn