logo

Farmers Movement : आंदोलन में महिलाओं की एंट्री, कल देशभर में रेल का चक्का जाम करेंगे किसान 

farmer11.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

किसान आंदोलन के आज 26वें दिन प्रदर्शन में महिला किसानों के भी शामिल होने की सूचना है। कल के देशव्यापी रेल रोको अभियान के कारण शभूं और अखौनी बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा अलग से लगना शुरू हो गया है। वहीं, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से लगी दिल्ली सीमा पर आंदोलनकारी किसानों का जमावड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि 14 मार्च को किसानों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में महपंचायत करने का निर्णय लिया है। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा और राष्ट्रीय किसान मजदूर मोर्चा सरीखे संगठन के नेता शामिल होंगे। आंदोलनकारी किसानों ने इसे किसान-मजदूर महापंचायत का नाम दिया है। 


धारा 144 लागू 

कल के रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर केंद्र के साथ दो राज्यों की पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। मिली खबर के मुताबिक अंबाला और शंभू बॉर्ड़र के आसपास धारा 144 लागू कर दी गयी है इधर, किसान ने सरवन पंढ़ेर ने सरकार के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें कहा गया है कि आंदोलन में सिर्फ पंजाब के किसानों की भागीदारी है। सरवन पंढेर ने कहा है कि आंदोलन में महिलाओं की भी एंट्री हो गयी है। साथ ही इसमें पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ केरल व अन्य कुछ दक्षिण राज्यों के किसान भी हिस्सा लेंगे। इस बात का पता केंद्र सरकार को कल चल जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सरकार के साथ किसी तरह का टकराव नहीं चाहते हैं। 


आंदोलन के दौरान हो चुकी हैं 4 मौतें
2 मार्च को किसानों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों पर आंसू गैस छोड़ने के लिए इजरायल से ड्रोन मंगवाए। साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलन की दौरान हुई 4 लोगों की मौत के लिए हरियाणा और पंजाब की पुलिस जिम्मेदार है। वहीं, किसानों ने दिल्ली कूच करने का कार्यक्रम 5 मार्च तक टाल दिया था। लेकिन इस बीच किसान खनौरी और शंभू बॉर्डर पर जमे रहे। दिल्ली से लगी सीमा पर केरल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से किसानों के पहुंचने की खबर है।  

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn