logo

बाथरूम में नहा रही बहू का न्यूड VIDEO बनाता है ससुर, बेटे के साथ मिलकर करता है यौन शोषण

case08.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 
एक विवाहिता ने पुलिस के पास शिकायत की है कि उसका ससुर नहाते समय उसका न्यूड वीडियो बना लेता है और फिर उसे ब्लैक मेल करते हुए उसका यौन शोषण करता है। ये सिलसिला कई महीनों से जारी है। मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पति भी अपने पिता का साथ देता है। दोनों साथ मिलकर उसका शोषण और प्रताड़ित करते रहे हैं। मिली खबर के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 


दहेज मांगने का भी आरोप लगाया 

विवाहिता ने पुलिस को बताया है कि ससुर और पति मिलकर कई बार उसकी पिटाई कर चुके हैं। वे उस पर मायके से और दहेज लाने का दबाव डाल रहे हैं। इस मामले पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना मेरठ के कंकरखेड़ा थाना इलाके की है। शिकायकर्ता महिला की शादी 3 साल पहले शादी हुई है। महिला का कहना है कि ससुराल आने के कुछ दिन बाद से ससुर उसे खराब नीयत से देखने लगा। पति से शिकायत करने के बाद उसने भी अपने पिता यानी ससुर का ही साथ दिया। अब हालत ये हो गयी है दोनों मिल कर उसका शोषण करते हैं। बताया कि पति एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। 

विरोध का नहीं पड़ा असर 

महिला ने आरोप लगाया है कि कई बार उसने दोनों का विरोध किया। लेकिन विरोध करने पर उसकी पिटाई की गयी और न्यूज वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गयी। महिला ने बताया कि पिछले 13 मार्च 2024 को भी मारपीट की गयी। साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद उसका यौन शोषण भी किया गया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 


 

Tags - Sexual abusedaughter in law Father in lawNational News