logo

लेडी डॉक्टर रेप केस : बंगाल के अस्पतालों में महिला स्टाफ की नहीं लगेगी नाइट शिफ्ट ड्यूटी, ममता सरकार का फैसला

trasfer171.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क   

कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप और फिर हत्या मामले में देशभर में जारी प्रदर्रशन के बीच ममता बनर्जी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प बंगाल सरकार ने निर्णय लिया है कि अस्पतालों में महिला डॉक्टर की रात को ड्यूटी नहीं लगायी जायेगी। मिली खबर के मुताबिक महिला चिकित्सक औऱ स्टाफ की रात की ड्यूटी पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा और भी कई बदलाव को लेकर चर्चा चल रही है। इसके बाद सवाल भी उठने लगे हैं कि अस्पतालों में कई सारी महिला मरीज भी भर्ती रहती हैं। ऐसे में महिलाओं को नर्स या लेडी डॉक्टर की जरूरत पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में महिला मरीज क्या करेंगी।

आपको बता दें कि कल भी कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लेडी डॉक्टर रेप केस मामले में ममता सरकार ने आज बड़ा फैसला किया था। बंगाल सरकार ने 42 प्रोफेसर और डॉक्टर्स पर एक्शन लेते हुए इनका ट्रांसफर कर दिया। कहा जा रहा है कि ये सभी लेडी डॉक्टर से रेप और हत्या का विरोध करने वाले लोगों में शामिल रहे हैं। जिस आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर हुआ वहां के भी 2 प्रोफेसर डॉक्टरों का नाम तबादला सूची में शामिल है। वहीं, इस केस को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे डॉक्टरों ने इस ट्रांसफर के पीछे साजिश की आशंका जताई है। 


 

Tags - Lady doctorWest Bengal newsrape