logo

गुजरात : नवसारी में कार और बस में भीषण टक्कर, 9 की मौत 30 से अधिक घायल

road_accident.jpg

डेस्क:
गुजरात के नवसारी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां शनिवार सुबह एक फॉर्च्यूनर कार और बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं  कार की सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत (9 people died) हो गई। वहीं 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे पर गृहमंत्री अमित शाह (Amit shah) ने भी दुख जताया है।


अमित शाह ने भी जताया दुख
इस हादसे पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा- गुजरात के नवसारी में हुआ सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।


बस चालक को दिल का दौरा पड़ा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लग्जरी बस अहमदाबाद से वलसाड जा रही थी। इतने में बेसमा गांव के पास बस चालक को दिल का दौरा पड़ा। जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। बस में सवार 30 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना बेसमा गांव के पास NH-48 पर हुआ है।