logo

झारखंड  : खूंटी के SDM सैय्यद रियाज अहमद के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट मामले में FIR, कस्टडी में लिए गए

खूंटी के SDM सैय्यद रियाज अहमद के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट मामले में FIR, कस्टडी में लिए गए

डेस्क:
झारखंड(Jharkhand) के खूंटी(Khuti) जिले के एसडीएम (SDM) सैय्यद रियाज अहमद(Riaz ahmad) पर गंभीर आरोप लगे हैं।अधिकारी के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट (sexual harassment) मामले में FIR दर्ज करायी गई है। उन्हें हिरासत में भी ले लिया गया है।

2019 बैच के IAS है रियाज अहमद
झारखंड के खूंटी जिले के SDM सैय्यद रियाज अहमद 2019 बैच के IAS है। रियाज़ के खिलाफ खूंटी जिले के थाने में सेक्सुअल हरासमेंट की एफआईआर दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कारवाई करते हुए इन्हें हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक ये मामला 2 जुलाई का है।