नासिक:
महाराष्ट्र के नासिक (Nashik of Maharashtra) में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बस और ट्रक के बीच टक्कर के बाद बस के डीजल टैंक में ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा (Major accident due to explosion in diesel tank) हो गया। हादसे में 11 लोगों की मौत की खबर है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी देते हुए नासिक पुलिस (Nashik Police) ने कहा कि हम अभी भी डॉक्टर की पुष्टि के साथ मृतकों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। रेसक्यू ऑपरेशन जारी (Rescue operation continues) है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। महाराष्ट्र सीएम ने मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

45-50 लोग बस में सवार थे
हादसा नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर तड़के हुआ। लग्जरी बस औरंगाबाद से नासिक की ओर जा रही थी। बस चिंतामणि ट्रेवल्स की थी। इसमें 45-50 लोग सवार थे। पुलिस उपायुक्त अमोल तांबे ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि कल रात बस में आग लग गई थी। हादसे में 11 लोगों की मौत की आशंका जतायी जा रही है। साथ ही शव और घायल लोगों को अस्पताल ले जया गया है। हालांकि मृतकों के शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। पुलिस ने यह भी कहा कि अभी भी डॉक्टर की पुष्टि के साथ मौतों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा
इस हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नासिक में हुआ बस हादसा बेहद दुखद है। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

घायलों का इलाज सरकार की ओर से करवाया जाएगा- सीएम महाराष्ट्र
सीएम एकनाथ शिंदे ने घटना पर दुख जताया है। वह हालात पर नजर रखे हुए हैं, उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज करवाया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को बड़े अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। वह सिविल सर्जन से भी लगातार बात कर रहे हैं और स्थिति को मॉनिटर कर रहे हैं। इस बात की जांच होगी कि आखिर इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया। इस समय उनकी प्राथमिकता यह है कि घायलों का जल्द से जल्द बेहतर इलाज हो सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों का इलाज सरकार की ओर से करवाया जाएगा। इसी के साथ हादसे में जान गंवाने वाले हर शख्स के परिवार को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। लंबी दूरी की इन बसों को लेकर जो भी नियम हैं उनको अमल में लाया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके लिए निर्देश भी दिए गए हैं।