logo

गुजरात विधानसभा चुनाव : पहले चरण की वोटिंग शुरू, 2 करोड़ से ज्यादा वोटर अपने मत का करेंगे इस्तेमाल

voting3.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। प्रदेश के 19 जिलों के 89 सीटों पर आज वोटिंग होगी। मतदान सुबह 8 बजे से जारी है जो की शाम 5 बजे तक होगा। मतदाता अलग अलग हिस्सों में बने 25393 पोलिंग स्टेशन पर वोट दे सकते हैं।  पहले फेज में दो करोड़ से ज्यादा वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। पहले चरण के चुनाव के में 788 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस बार चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में हैं। साथ ही कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले फेज की कुल 89 सीटों में से भाजपा के पास सबसे ज्यादा 58, कांग्रेस के पास 26 और BTP के पास 2, NCP के पास एक सीट है।