logo

MP : पीएम की हत्या की बात कहने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक गिरफ्तार

pm_vs_congress_leader.jpg

डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की हत्या की बात कहने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजा पटेरिया को मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनके दमोह स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। पटेरिया ने 11 दिसंबर को एक सभा में कहा था- अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो. इन द सेंस हराने का काम करो। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इसके बाद से भाजपा पूर्व विधायक पर ही नहीं बल्कि पूरे कांग्रेस पार्टी पर हमलावर है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए था। 


बयान को लेकर दी थी सफाई
वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया अपनी सफाई में एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पटेरिया ने अपने पहले वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं गांधी को मानने वाला आदमी हूं। मैं इस तरह की बात नहीं कर सकता। मेरा कहने का मतलब राजनीतिक परिवेश को लेकर था। जहां संविधान बचाने के लिए मोदी को हराना जरूरी है। अल्पसंख्यकों की दलितों की आदिवासियों की रक्षा करने के लिए और बेरोजगारी हटाने के लिए मोदी को पराजित करना आवश्यक है।


क्या कहा था राजा पटेरिया ने
पटेरिया पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहते हैं कि, "प्रधानमंत्री मोदी खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर लोगों को बांट देगा। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है। अगर संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटेरिया का ये वायरल वीडियो पन्ना जिले के पवई का है।"