logo

बड़ी खबर : सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, प्रियंका वाड्रा भी साथ में मौजूद

sonia.jpg

डेस्क:
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अस्पताल में भर्ती हुई है। उनके साथ उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा (Priyanka Vadra) भी मौजूद है। उन्हें बुधवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल (Gangaram Hospital) में भर्ती कराया गया। चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इससे पहले सोनिया को तबीयत बिगड़ने के बाद 12 जून 2022 को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 जून को सोनिया कोरोना संक्रमित हुई थीं। इसके बाद से गंगाराम अस्पताल में उनका रूटीन चेकअप होता रहता है।