द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने भाजपा का दामन थाम लिया है अनिल एंटनी गुरुवार यानी आज केरल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। नई दिल्ली में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में अनिल ने भाजपा ज्वाइन किया है। बता दें कि साल 2002 के गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के विवाद के बाद जनवरी 2023 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT