डेस्क:
मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व विधायक राजा पटेरिया (Raja Patria) ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की हत्या की बात कही। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मंडलम में उन्होंने कहा कि अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो। इस मामले ने अब तुल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर राजा पटेरिया विवादों से घिर गए हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पटेरिया ने दिए अपने बयान पर माहौल को गरमाता देख सफाई दी है। उन्होंने कहा कि, मैं मोदी को चुनाव में पराजित करने की बात कर रहा था। हत्या की नहीं..।

क्या कहा पटेरिया ने
पटेरिया पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहते हैं कि, "प्रधानमंत्री मोदी खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर लोगों को बांट देगा। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है। अगर संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटेरिया का ये वायरल वीडियो पन्ना जिले के पवई का है।"
यह है @INCIndia का असली चेहरा पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता श्री राजा पटेरिया मोदी जी की हत्या का बयान देकर समाज को विभाजित कर भड़काऊ भाषण दे रहे है @BJP4India @BJP4MP @vdsharmabjp @HitanandSharma @LokendraParasar pic.twitter.com/XfJ0EApASx
— Rajpal Singh Sisodiya (@rpssisodiya) December 12, 2022
बयान के लेकर दी सफाई
वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया अपनी सफाई में एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पटेरिया ने अपने पहले वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं गांधी को मानने वाला आदमी हूं। मैं इस तरह की बात नहीं कर सकता। मेरा कहने का मतलब राजनीतिक परिवेश को लेकर था। जहां संविधान बचाने के लिए मोदी को हराना जरूरी है। अल्पसंख्यकों की दलितों की आदिवासियों की रक्षा करने के लिए और बेरोजगारी हटाने के लिए मोदी को पराजित करना आवश्यक है।
