logo

एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने खुद को मारी गोली,मौत

dead_body45.jpg

द फॉलोअप डेस्क: 
नयी दिल्ली:
एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने मंगलवार को लुटियंस दिल्ली इलाके में अपने घर पर कथित तौर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से बरामद एक कथित नोट में सलिल कपूर (65) ने अपने ऊपर ‘‘आर्थिक बोझ’’ और चार लोगों द्वारा उत्पीड़न का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, कपूर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मार ली। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बरामद एक नोट में एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष ने कथित तौर पर अपने ऊपर ‘‘वित्तीय बोझ’’ का उल्लेख किया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कपूर की पत्नी और तीन बच्चे अलग रह रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कपूर के मैनेजर और उनका परिवार तीन मंजिला इमारत में उनके साथ रहता था। उन्होंने बताया कि कपूर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक और अन्य टीम को मौके से साक्ष्य एकत्र करने के लिए बुलाया गया है। कपूर को 2015 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। उन पर धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।


 

Tags - एटलस साइकिल्स पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर आत्महत्या Atlas Cycles former chairman Salil Kapoor commits suicide