द फॉलोअप डेस्कः
राजस्थान के चुरू के रतनगढ़ में एक साथ चार लाश मिलने से सनसनी फैली गई है। दरअसल एक टैंकर में एक 32 साल की महिला अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ मृत पाई गई है। महिला की पहचान मंजू मेघवाल के तौर पर हुई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के ससुराल वालों ने ही चारों को मारकर फेंक दिया है। मृतक महिला के भाई ने एफआईआर दर्ज कराई है। भाई के मुताबिक, महिला के सास-ससुर अवसर उनकी बहन को शारीरिक और मानसिक तौर से प्रताड़ित किया करते थे। घटना की जानकारी सबसे पहले महिला की सास को हुई थी। सास ने कहा कि उसकी बहु सब्जियां खरीदने गई थी। लेकिन काफी देर तक वो वापस नहीं आई तब उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया। बाद में उन्होंने देखा कि घर में बने टैंक का दरवाजा खुला था और इन सभी के शव तैर रहे थे।


पति कुवैत में हैं
जानकारी मिली है कि मेघा की शादी हेमाराम मेघवाल से 12 साल पहले हुई थी। महिला की 2 बेटी और 4 साल का बेटा था। हेमाराम अपने काम के सिलसिले में 30 अगस्त को कुवैत गया था। मंजू के ससुर भी दूसरे गांव में थे। अब सभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। एसएचओ ने कहा कि हम ससुराल वालों से पूछताछ करेंगे। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और टैंक से शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (A), 302 और 34 के तहत केस दर्ज किया है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N